हड्डियों के कैंसर के लक्षण क्या है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 12:10

हड्डियों का कैंसर
हड्डियों का कैंसर (ओस्टियोसारकोमा) क्या है?

ओस्टियोसारकोमा एक प्रकार का हड्डी का कैंसर है जो ज़्यादातर बच्चों और युवा वयस्कों में देखा जाता है। यह बच्चों में होने वाला एक सबसे आम केंद्रीय हड्डी का ट्यूमर है। अमेरिका में हर वर्ष लगभग 400 बच्चों और किशोरों में यह रोग पाया जाता है। हड्डियों का कैंसर (ओस्टियोसारकोमा) किशोरों में होने वाला तीसरा सबसे आम कैंसर है।

हड्डियों का कैंसर (ओस्टियोसारकोमा) किसी भी हड्डी में हो सकता है, लेकिन यह आमतौर पर टांग और बाजू की लंबी हड्डियों के चौड़े सिरों में होता है। यह ज़्यादातर हड्डी की अपरिपक्व कोशिकाओं (ओस्टियोब्लास्ट) में होना शुरू होता है, जो हड्डी के नए ऊतक का निर्माण करती हैं।
हड्डियों का कैंसर (ओस्टियोसारकोमा) विकसित होने के सबसे आम स्थान जांघ की हड्डी (फीमर) के निचले भाग में और पिंडली के ऊपरी भाग (टिबिया) में घुटने के पास होते हैं। हड्डियों का कैंसर (ओस्टियोसारकोमा) विकसित होने का एक अन्य आम स्थान कंधे के पास ऊपरी बाजू की हड्डी (ह्यूमेरस) है। यह कभी-कभी सपाट हड्डियों जैसे कि पेडू या खोपड़ी में भी निर्मित होता है, लेकिन ऐसा बहुत कम ही होता है। दुर्लभ स्थितियों में, हड्डियों का कैंसर (ओस्टियोसारकोमा) हड्डी के अलावा कोमल ऊतक में पाया जा सकता है।हड्डियों के कैंसर (ओस्टियोसारकोमा) हड्डी के अंदर (केंद्रीय ट्यूमर) या हड्डी की बाहरी सतह पर (सतह के ट्यूमर) निर्मित हो सकते हैं। बच्चों में होने वाले अधिकांश हड्डियों के कैंसर (ओस्टियोसारकोमा) हड्डी के अंदर बिल्कुल मध्य में स्थित होते हैं।
हड्डियों के कैंसर (ओस्टियोसारकोमा) के संकेत और लक्षण

हड्डियों का कैंसर (ओस्टियोसारकोमा) हड्डी को क्षतिग्रस्त या कमज़ोर कर देता है। लक्षण ट्यूमर के स्थान पर निर्भर करते हैं। पहली बार में संकेतों को पहचानना कठिन हो सकता है और ये संकेत अन्य स्थितियों के लक्षणों के जैसे हो सकते हैं।

हड्डियों के कैंसर (ओस्टियोसारकोमा) के लक्षणों में निम्नलिखित शामिल हैं:

हड्डी या जोड़ों में दर्द होना
जोड़ वाली जगह को हिलाने में समस्याएं
हड्डी के ऊपर कोई गाँठ या सूजन
लंगड़ाहट या चलने में समस्या
टूटने वाली हड्डी (फ़्रैक्चर)

दर्द सप्ताह या महीनों में और बढ़ जाता हो। दर्द के कारण बच्चा आधी रात को जाग जाता हो। बिना पर्ची के दर्द निवारक दवाइयां जैसे आइबुप्रोफ़ेन या एसिटामिनोफ़ेन से अधिक समय तक पर्याप्त रूप से दर्द में राहत न मिलती हो।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info